सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CT scan machine is fine, investigation will be done today

Amethi News: सीटी स्कैन मशीन ठीक, आज होगी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine is fine, investigation will be done today
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेंटर में लगी मशीन की मरम्मत हो गई है। मरीजों को सोमवार से सीटी स्कैन जांच की सुविधा फिर से मिलनी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार दोपहर बाद मोटर में खराबी आने के कारण जांच सुविधा बाधित हो गई थी।
Trending Videos



कंपनी के इंजीनियरों ने रविवार को सेंटर में पहुंचकर मशीन की मरम्मत की। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मशीन की मरम्मत हो गई है और मरीजों को अब जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पिछले दो माह में जिले के साथ ही रायबरेली, प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर के करीब 3200 मरीजों ने निशुल्क सीटी स्कैन जांच सुविधा का लाभ लिया है। जनवरी में 1500 मरीजों की निशुल्क जांच हुई थी और फरवरी में 1700 मरीजों की निशुल्क जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



संयुक्त जिला अस्पताल में निशुल्क सीटी स्कैन जांच की सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा आसपास के कई जिलों के मरीजों के लिए वरदान साबित हुई है। मशीन खराब होने से मरीजों को निजी केंद्रों पर महंगे दामों पर जांच करानी पड़ रही थी। अब मशीन ठीक होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। सीएमओ ने बताया कि भविष्य में ऐसी खराबी न आए, इसके लिए रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed