{"_id":"69a496328dbb9a471302e842","slug":"markets-filled-with-gifts-for-loved-ones-amethi-news-c-96-1-ame1022-160058-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अपनों के लिए उपहारों से सजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अपनों के लिए उपहारों से सजा बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज की दुकान में बिक्री के लिए रखा होली का गिफ्ट हैंपर।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली पर अपनों को उपहार देने के लिए बाजार में तैयारी पूरी हो गई है। मिठाई की दुकानों पर त्योहार के मशहूर पकवान गुझिया मौजूद हैं। मिठाई, नमकीन और गुझिया की अलग-अलग रेंज के साथ आकर्षक गिफ्ट हैंपर भी सजाए गए हैं। इनमें ड्राईफ्रूट के साथ गुझिया, मिठाई, स्प्रे कलर और गुलाल भी शामिल है। अभी से लोग इसकी खरीदारी में जुट गए हैं।
होली जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, बाजार की तैयारियां भी दिखने लगी हैं। त्योहार पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहता है। घर आने वाले मेहमान और करीबियों को होली के तरह-तरह के पकवान खिलाए जाते हैं। इन दिनों बाजार में गुझिया नौ स्वाद में उपलब्ध हैं। ड्राई फ्रूट गुझिया 1100 रुपये प्रति किलो, शुगर फ्री 900, सामान्य 540, देशी घी वाली गुझिया 800 से 1200 रुपये में बिक रही है। इसके अलावा खोवा गुझिया, शुगर फ्री, बादाम, अंजीर फ्लेवर, वेक्ड केसरिया, वेक्ड गोल्ड व सिल्वर, पिस्ता गुझिया भी दुकानों पर सजाई गई है।
गुझिया के साथ ही विभिन्न प्रकार की मिठाइयां भी अलग-अलग रेंज में मौजूद हैं। त्योहार पर गुझिया और मिठाई के अलावा गिफ्ट हैंपर भी तरह-तरह के सजाए गए हैं। इनकी रेंज 1100 से 4200 रुपये तक है। 3150 रुपये वाले गिफ्ट हैंपर में मेवा बाइट्स, रोस्टेड काजू और बादाम, कलर स्प्रे दिया जा रहा है। 1650 रुपये के गिफ्ट हैंपर में रोस्टेड काजू, देशी घी से तैयार 500 ग्राम गुझिया, चॉकलेट और अबीर गुलाल उपलब्ध है।
इनके अलावा अन्य गिफ्ट हैंपर भी दुकानों पर सजाए गए हैं। मिठाई के कारोबारी विक्रम सिंह, महेंद्र मिश्र बताते हैं कि त्योहार की तैयारी बीते सप्ताह से तेज की गई है। लोगों की सुविधा के अनुसार अलग-अलग कीमत की मिठाइयां, गुझिया, नमकीन और गिफ्ट हैंपर लगाए गए हैं। यह भी बताया कि खोवा, शुगर फ्री के साथ ही ड्राईफ्रूट गुझिया को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। अन्य ब्रांड के खरीदार अभी कम हैं। कहते हैं कि त्योहार करीब होने पर इनकी बिक्री में भी तेजी आएगी।
Trending Videos