{"_id":"69a570f1fb20618d2800fa37","slug":"video-video-bhara-thava-lkhana-para-kasa-shakaja-opada-imarajasa-va-jana-oushhathha-kathara-ka-narakashhanae-kara-thaya-narathasha-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बाहरी दवा लिखने पर कसा शिकंजा, ओपीडी, इमरजेंसी व जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बाहरी दवा लिखने पर कसा शिकंजा, ओपीडी, इमरजेंसी व जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर दिया निर्देश
जिला अस्पताल संग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बाहरी दवाएं लिखने को लेकर अफसरों ने शिकंजा कसा है। सीएमओ और सीएमएस ने ओपीडी, इमरजेंसी व जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर निर्देश दिए। साथ ही बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने संग निगरानी कराने की बात कही। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल हो या सीएचसी व पीएचसी में कमीशन वाली दवाएं व जांच लिखने में चिकित्सक कोई गुरेज नहीं करते हैं।
अमर उजाला ने मरीजों से बात करते हुए इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। सीएमओ और सीएमएस ने इसे गंभीरता से लेते हुए सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी, जन औषधि केंद्र, फार्मेसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी व इमरजेंसी में चिकित्सकों को दिखाकर लौट रहे मरीजों का परचा देखा और उनसे बात की।
इसके साथ ही चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी दशा में मरीजों को बाहर की जांच व दवाएं न लिखी जाएं। बहुत आवश्यक है तो उन्हें जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध दवाएं ही लिखी जाए। कहा कि अगर शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर अफसरों ने बाहरी दवा नहीं बेचने की हिदायत दी। कहा कि अगर शिकायत मिली तो मुकदमा दर्ज कराने संग कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बोले सीएमओ, होगी कार्रवाई
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अगर कोई चिकित्सक बाहरी जांच व दवा लिखता है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं हैं।
बोले सीएमएस, होगी निगरानी
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि बाहरी दवा व जांच लिखने व संदिग्ध लोगों की निगरानी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉ. प्रणव गौतम को इस संबंध में कड़ी हिदायत दी गई है। किसी भी दशा में मरीजों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।