फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ashadh Gupt Navratri begins today; spiritual practices to commence at Shakti Peethas.

Amethi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्र आज से, शक्ति पीठों में शुरू होगी साधना

Wed, 15 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 15 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ashadh Gupt Navratri begins today; spiritual practices to commence at Shakti Peethas.
गुप्त नवरात्रि पर सजाया गया मुसाफिरखाना ​स्थित नवदेव दुर्गा मंदिर। -संवाद
जगदीशपुर। आषाढ़ गुप्त नवरात्र बुधवार से शुरू होगी। उदयातिथि के अनुसार 15 से 23 जुलाई तक चलने वाले इस पर्व को लेकर प्रमुख शक्तिपीठों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संग्रामपुर के कालिकन धाम, मुसाफिरखाना के हिंगलाज धाम, गौरीगंज के देवीपाटन धाम, सिंहपुर के अहोरवा भवानी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, जप और साधना होगी। श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में घटस्थापना कर मां आदिशक्ति की आराधना का संकल्प लेंगे।
विज्ञापन



पंडित आशुतोष पांडेय ने बताया कि गुप्त नवरात्र का विशेष महत्व साधना, मंत्र जाप और आध्यात्मिक उपासना के कारण माना जाता है। इस दौरान 10 महाविद्याओं की आराधना का विधान है। श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करें। चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर मिट्टी के पात्र में जौ बोएं और उसके ऊपर जल से भरा कलश स्थापित करें।
विज्ञापन


कलश पर मौली, आम के पत्ते और नारियल स्थापित कर अखंड दीप प्रज्ज्वलित करें। इसके बाद दुर्गा सप्तशती, देवी कवच और अर्गला स्तोत्र का पाठ करते हुए मां भगवती की आराधना करें। उन्होंने बताया कि नौ दिनों तक नियम, संयम और सात्विक जीवनचर्या के साथ पूजा करने से साधना सिद्ध होने की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ दिनों तक ऐसे होगी आराधना
प्रतिपदा : घटस्थापना, मां काली की पूजा
द्वितीया : मां तारा
तृतीया : मां त्रिपुरा सुंदरी
चतुर्थी : मां भुवनेश्वरी
पंचमी : मां छिन्नमस्ता
षष्ठी : मां त्रिपुरा भैरवी
सप्तमी : मां धूमावती
अष्टमी : मां बगलामुखी
नवमी : मां मातंगी एवं मां कमला

घटस्थापना का शुभ समय
प्रतिपदा तिथि : 14 जुलाई दोपहर 3:12 बजे से 15 जुलाई सुबह 11:50 बजे तक
घटस्थापना : सुबह 6:01 से 10:17 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:11 से 4:52 बजे तक विजय मुहूर्त : दोपहर 2:45 से 3:40 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त : शाम 7:20 से 7:40 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed