{"_id":"6a568956fd8010725308e5e7","slug":"ct-scan-service-suspended-for-three-days-amethi-news-c-96-1-ame1008-170712-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन दिन से बंद सीटी स्कैन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन दिन से बंद सीटी स्कैन सेवा
Wed, 15 Jul 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित सीटी स्कैल सेंटर। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज में सीटी स्कैन मशीन लगातार तीसरे दिन भी बंद रही। इसके चलते प्रतिदिन होने वाली करीब 70 निशुल्क जांच प्रभावित हुईं। जांच के लिए पहुंचे कई मरीजों को बिना सीटी स्कैन कराए लौटना पड़ा, जबकि कई लोगों ने मजबूरी में निजी केंद्रों पर दो से पांच हजार रुपये खर्च कर जांच कराई।
विनोद कुमार, शशिकला देवी, इरफान और सुनीता यादव समेत कई मरीज मंगलवार को चिकित्सकों की सलाह पर सीटी स्कैन कराने अस्पताल पहुंचे थे। मशीन खराब होने से उनकी जांच नहीं हो सकी। मरीजों का कहना था कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद निजी केंद्रों पर जांच करानी पड़ रही है।
जिला अस्पताल में अमेठी के अलावा प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और आसपास के सरकारी अस्पतालों से भी मरीज सीटी स्कैन के लिए रेफर होकर आते हैं। दुर्घटना, सिर में चोट, ब्रेन स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों के लिए सीटी स्कैन जरूरी जांच है। सेवा बंद रहने से कई मरीजों का उपचार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन की ट्रॉली और ट्यूब में तकनीकी खराबी आ गई है। आवश्यक पार्ट मंगाया गया है, जिसके बुधवार तक पहुंचने की संभावना है। पार्ट बदलने के बाद मशीन का परीक्षण कर सीटी स्कैन सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।