फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now, the attendance of both teachers and students will be marked on a single app.

Amethi News: अब एक ही एप पर लगेगी शिक्षकों व बच्चों की हाजिरी

Wed, 15 Jul 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 15 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Now, the attendance of both teachers and students will be marked on a single app.
अमेठी सिटी। इंटर कॉलेजों में अब शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अब एक ही एप पर दर्ज होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए यूपीएमएसपी अटेंडेंस एप शुरू किया है। नई व्यवस्था के तहत सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिदिन ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जाएगी। इससे विद्यालयों की रियल टाइम निगरानी आसान होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन



37 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 156 वित्तविहीन सहित कुल 218 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1.17 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब तक उपस्थिति दर्ज करने के लिए पोर्टल की व्यवस्था थी, लेकिन नए सत्र से एप के माध्यम से शिक्षक विद्यालय स्तर पर ही अपनी, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करेंगे।
विज्ञापन



डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि नए सत्र से यूपीएमएसपी अटेंडेंस एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed