{"_id":"6a568af1542d546a640c1ebd","slug":"one-district-one-dish-scheme-implemented-amethi-news-c-96-1-ame1020-170745-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक जनपद-एक व्यंजन योजना लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक जनपद-एक व्यंजन योजना लागू
Wed, 15 Jul 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगढ़। अमेठी के पारंपरिक व्यंजनों को अब सरकारी प्रोत्साहन मिलेगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने एक जनपद-एक व्यंजन वित्त पोषण सहायता योजना लागू की है। इसके तहत समोसा, गुड़ की खीर, गुलगुला और बड़ी वाली पूड़ी से जुड़े उद्योग, सेवा और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। नए उद्यम स्थापित करने के इच्छुक लोग भी योजना का लाभ ले सकेंगे।
योजना के तहत आवेदन केवल विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। एक परिवार का एक ही सदस्य योजना का लाभ पाने का पात्र होगा। परियोजना लागत के अनुसार 25 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर 25 प्रतिशत, 25 से 50 लाख रुपये तक 20 प्रतिशत, 50 से 150 लाख रुपये तक 10 प्रतिशत तथा 150 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर अधिकतम 50 लाख रुपये तक मार्जिन मनी अनुदान दिया जाएगा।
सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 10 प्रतिशत तथा आरक्षित श्रेणी के लाभार्थियों को पांच प्रतिशत अंशदान देना होगा। उद्योग उपायुक्त एके सुमन ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।