सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike collides with tube well building, youth dies

Amethi News: नलकूप भवन से टकराई बाइक, युवक की माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tube well building, youth dies
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के फूला–जुगराजपुर मार्ग पर सोमवार शाम बेकाबू बाइक सड़क किनारे बने नलकूप भवन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos



फूला गांव निवासी अनूप उर्फ गौरव (25) सोमवार को गांव के ही अमन के साथ बाइक से किसी काम से घर से निकले थे। शाम को दोनों वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बने नलकूप भवन से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को उठाकर वाहन से मेडिकल कॉलेज भेजा। रास्ते में अनूप की हालत बिगड़ती गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अमन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
परिजनों के अनुसार अनूप के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह परिवार का एकमात्र सहारा था। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।


थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शुरुआती जांच में बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसा होने की बात सामने आई है। परिजनों की ओर से फिलहाल किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed