सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Frauds are being committed through trading apps, digital tasks and customer care numbers.

Amethi News: ट्रेडिंग एप, डिजिटल टास्क व कस्टमर केयर नंबर से हो रही ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Frauds are being committed through trading apps, digital tasks and customer care numbers.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट, ट्रेडिंग और डिजिटल टास्क के नाम पर साइबर ठगी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया, फर्जी मोबाइल एप और इंटरनेट पर मौजूद कस्टमर केयर नंबर के जरिये ठग लोगों को झांसे में ले रहे हैं। बीते एक वर्ष में कई लोग करोड़ों रुपये गंवा चुके हैं।
Trending Videos



28 नवंबर 2025 को जिले के एक थोक व्यापारी के बैंक खाते से करीब 34.5 लाख रुपये निकल गए। व्यापारी ने इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर खोजा था। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और बातचीत के दौरान एक एप डाउनलोड करा दिया। इसके बाद खाते की जानकारी हासिल कर रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मार्च 2025 को ऊर्जा निगम के एक संविदा कर्मी के खाते से लगभग 1.60 लाख रुपये ऑनलाइन निकल गए। जगदीशपुर निवासी सलमान खान को ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का लालच देकर करीब एक लाख रुपये ठग लिए गए।

पांच जनवरी 2026 को अमेठी के एक युवक से निवेश एप के जरिये करीब 30 लाख रुपये की ठगी हुई। 17 फरवरी 2026 को बाजारशुकुल के राम मिलन से बीमा पालिसी की राशि दिलाने का झांसा देकर लगभग 42 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। 24 फरवरी 2026 को जायस कस्बा निवासी युवक से करीब नौ लाख रुपये की ठगी सामने आई।


एसपी सरवणन टी. ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले निवेश प्रस्ताव, अनजान ट्रेडिंग एप और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहना जरूरी है। किसी अनजान व्यक्ति को बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed