{"_id":"69af1e973bf149d6ff0cf2bb","slug":"bjp-booth-presidents-son-dies-of-electrocution-amethi-news-c-96-1-ame1002-160484-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाजपा बूथ अध्यक्ष के पुत्र की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाजपा बूथ अध्यक्ष के पुत्र की करंट लगने से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज के राजापुर कौहार गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद सिंह के बेटे विवेक सिंह (27) रविवार रात घर में बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गए। विवेक को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक उनका बेटा विवेक कानपुर में रहकर नौकरी करता था। होली पर वह घर आया था। सोमवार को उसे ड्यूटी पर वापस जाना था। रविवार को ससुराल से पत्नी की विदाई कराने के बाद रात में कमरे में बिजली का बोर्ड ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
करंट लगने के बाद बेटे की चीख सुनकर परिजनों ने बिजली आपूर्ति बंद की और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। इंस्पेक्टर गौरीगंज अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। परिजन सूचना देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विवेक की मौत के बाद पत्नी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। लक्ष्मी रोते हुए कह रही थीं कि विदा कराकर घर लाए और अब अकेला छोड़ गए। 10 माह पहले ही लक्ष्मी की शादी विवेक से हुई थी। मां गायत्री बेटे की मौत से बिलख रही हैं। बहन पूजा, मीनू, प्रिया और कोमल, भाई नितिन और विपिन का भी हाल बेहाल है। त्रिभुवन प्रसाद बेटे की मौत से गमगीन हैं। भाजपा शाहगढ़ मंडल अध्यक्ष घीसन मिश्र, अरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोग घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। रिश्तेदार व ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
Trending Videos