सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mathematics questions confused the candidates.

Amethi News: गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mathematics questions confused the candidates.
गौरीगंज में निजी स्कूल से बोर्ड परीक्षा देकर निकलते विद्यार्थी। साथ में अ​भिभावक। स्राेत कॉलेज
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सीबीएसई की इंटरमीडिएट गणित विषय की परीक्षा सोमवार को जिले के छह केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सभी परीक्षा कक्षों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहे। निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र वितरित हुआ और परीक्षा समाप्ति के बाद विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाएं जमा कीं।
Trending Videos




परीक्षा देकर बाहर निकले कई विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। कई सवाल ऐसे रहे, जिनमें अधिक गणना करनी पड़ी। इस कारण कई परीक्षार्थियों को समय प्रबंधन में कठिनाई का सामना करना पड़ा और कुछ विद्यार्थी अंकों को लेकर असमंजस में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के छात्र शिवांश मौर्य ने बताया कि प्रश्नपत्र में कई सवाल ऐसे थे, जिनमें लंबी गणना करनी पड़ी। इसलिए उत्तर लिखने में समय का विशेष ध्यान रखना पड़ा। अच्छी तैयारी होने से अधिकांश प्रश्न हल हो गए। वंशिका श्रीवास्तव ने बताया कि प्रश्नपत्र पढ़ते समय शुरुआत में थोड़ा दबाव महसूस हुआ। पहले खंड के सवाल अपेक्षाकृत आसान लगे, मगर आगे के प्रश्न हल करने में अधिक समय लगा। नियमित अभ्यास करने वाले विद्यार्थियों को प्रश्न समझने में अधिक परेशानी नहीं हुई।


अर्चना के अनुसार सैंपल पेपर और पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास काफी सहायक रहा। परीक्षा के दौरान समय का संतुलन बनाए रखना जरूरी लगा। रुद्रेश नारायण ने बताया कि कुछ सवालों में अवधारणा स्पष्ट होने पर ही सही उत्तर लिखा जा सका। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राएं आपस में सवालों पर चर्चा करते नजर आए। अभिभावक भी बच्चों का इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed