{"_id":"69f3a5d0afb27433b70b8676","slug":"daughters-marriage-took-place-with-the-help-of-villagers-amethi-news-c-96-1-ame1002-164665-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ग्रामीणों के सहयोग से हुई बेटी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ग्रामीणों के सहयोग से हुई बेटी की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 01 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। समाज की एकजुटता ने एक बार फिर मिसाल पेश की। विराज गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की बेटी की शादी पूरे गांव के सहयोग से धूमधाम के साथ संपन्न हुई।
गांव निवासी दिव्यांग जितेंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी सुनीता अपनी इकलौती बेटी अनुराधा की शादी को लेकर चिंतित थे। भूमिहीन होने और दिव्यांगता के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, जिससे विवाह की तैयारियां कर पाना मुश्किल हो रहा था। परिवार की परेशानी सामने आने पर गांव के लोग आगे आए और शादी की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली।
लोगों ने मिलकर शादी के सभी इंतजाम किए, जिससे परिवार का हौसला बढ़ा और विवाह तय हो सका। बुधवार को पूरे मोतीगंज मजरे राजा फत्तेपुर गांव से बरात विराज गांव पहुंची। बरातियों का स्वागत पूरे गांव ने मिलकर किया। अनुराधा का विवाह आशीष कुमार के साथ संपन्न हुआ।
विवाह के बाद गांव के लोगों ने नवदंपती को आशीर्वाद देकर विदा किया। वधू पक्ष की ओर से भी अपनी क्षमतानुसार उपहार दिए गए। जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि गांव के लोगों के सहयोग से ही बेटी का विवाह संभव हो सका। इस अवसर पर उमेश तिवारी, संदीप मिश्रा, प्रदीप सिंघल, मुन्ना सिंह, रोहित सिंह, भवानी दत्त दीक्षित, विजय सिंह, गुलाबचंद सोनी, करण कुमार बाजपेयी और थाना प्रभारी राकेश सिंह सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Trending Videos