फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees bowed their heads at the feet of Goddess Kalikan.

Amethi News: श्रद्धालुओं ने मां कालिकन के चरणों में टेका माथा

Sat, 11 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Devotees bowed their heads at the feet of Goddess Kalikan.
संग्रामपुर ​स्थित कालिकन धाम में दर्शन करते श्रद्धालु। -संवाद
संग्रामपुर। मां कालिकन धाम में शुक्रवार को भोर में मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में फूल-माला, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने मनौतियां मानकर विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन



मंदिर परिसर में दिनभर दुर्गा सप्तशती का पाठ, हवन-पूजन और भजन-कीर्तन चलता रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर लगे मेले का भी आनंद लिया। शृंगार सामग्री, पूजन सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, खिलौनों, मिठाई और खानपान की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन



बच्चों ने झूलों का आनंद लिया तो महिलाओं ने खरीदारी की। मंदिर के पुजारी अभिषेक शास्त्री ने बताया कि मां कालिकन धाम में श्रद्धापूर्वक दर्शन, दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन-पूजन करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है तथा सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed