फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The CT scan examination began after four days.

Amethi News: चार दिन बाद शुरू हुई सीटी स्कैन जांच

Sat, 11 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The CT scan examination began after four days.
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में चार दिन बाद सीटी स्कैन मशीन की तकनीकी खराबी दूर होने पर शुक्रवार से जांच दोबारा शुरू हो गई। मशीन बंद रहने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार सुबह मशीन चालू होते ही सीटी स्कैन कराने वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ के अठेहा से आईं सुनीता ने बताया कि जांच न होने से इलाज में देरी हो रही थी। मशीन चालू होने के बाद जिला अस्पताल में ही जांच हो जाने से राहत मिली। सुजानपुर निवासी राममिलन ने कहा कि चार दिन से जांच होने का इंतजार कर रहे थे। अब समय पर जांच होने से उपचार आगे बढ़ सकेगा।
विज्ञापन



नरायनपुर निवासी कृपाशंकर ने बताया कि निजी केंद्र पर जांच कराना महंगा पड़ता, इसलिए अस्पताल में सुविधा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अमेठी निवासी शिवकुमार ने कहा कि जांच शुरू होने से मरीजों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी और समय पर इलाज संभव होगा। सीटी स्कैन सेवा बहाल होने के बाद अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। चिकित्सकों ने क्रमवार सभी मरीजों की जांच कराई। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन की तकनीकी खराबी दूर कर दी गई है। शुक्रवार सुबह से नियमित रूप से मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed