फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power outages in several areas due to strong winds and rain.

Amethi News: तेज हवा और बारिश से कई इलाकों की बिजली गुल

Sat, 11 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Power outages in several areas due to strong winds and rain.
अमेठी सिटी। तेज हवा और बारिश के बाद आए लोकल फाल्ट और तकनीकी खराबी से जिलेभर की बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। कई उपकेंद्रों से चार से 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि दिनभर ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली संकट से पेयजल आपूर्ति, खेती-किसानी और दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन



मऊ पावर हाउस से बृहस्पतिवार रात 9:40 बजे आपूर्ति ठप हो गई, जो रात 12 बजे बहाल हुई। शुक्रवार दोपहर दो बजे फिर आपूर्ति बाधित हुई। करपिया, पनियार और शुकुलपुर उपकेंद्रों से भी रात में साढ़े तीन से चार घंटे बिजली गुल रही, जबकि दिनभर ट्रिपिंग जारी रही। जामों उपकेंद्र से पूरी रात बिजली नहीं आई और शुक्रवार सुबह 9:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। सेमरौता उपकेंद्र से सुबह छह बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली बंद रही। अमेठी, पीठीपुर, गोरखापुर, तिलोई और जायस क्षेत्रों में भी तीन से चार घंटे कटौती हुई।
विज्ञापन




बाजारशुकुल में 12 से 14 घंटे संकट

सत्थिन उपकेंद्र क्षेत्र में करीब 12 घंटे और बाजारशुकुल क्षेत्र में लगभग 14 घंटे बिजली बाधित रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कई गांवों में रात एक बजे से सुबह सात बजे तक बिजली नहीं रही। अवर अभियंता सद्दाम हुसैन ने बताया कि फाल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




फुरसतगंज और जगदीशपुर भी प्रभावित

फुरसतगंज उपकेंद्र से मुख्य लाइन में खराबी के कारण सुबह पांच से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं, जगदीशपुर क्षेत्र में पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिरने और तकनीकी फाल्ट से शहरी व ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली बाधित रही। विभाग की टीमों ने फाल्ट दूर कर चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed