फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer struck by train, dies.

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आया किसान, मौत

Sat, 11 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer struck by train, dies.
मुसाफिरखाना। सुल्तानपुर के कुड़वार के पूरे शुकुलन का पुरवा मजरे पिपरी गांव निवासी किसान सीताराम (55) की शुक्रवार दोपहर लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर कस्थुनी पूरब गांव के पास सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार सीताराम सुबह घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान घर से करीब पांच किलोमीटर दूर कस्थुनी पूरब गांव के पास रेल ट्रैक किनारे उनका शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुत्र दिनेश कुमार ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की।
विज्ञापन



घटनास्थल पर उनकी साइकिल भी रेल ट्रैक के किनारे खड़ी मिली। परिजनों का कहना है कि वह वहां कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है।सीताराम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी श्यामपता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र दिनेश कुमार, रमेश कुमार और सुरजीत पिता के शव से लिपटकर बिलखते रहे। गांव के लोगों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed