फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Villages to be transformed by greenery; tree plantation to become a mass movement.

Amethi News: हरियाली से संवरेंगे गांव, पौधरोपण बनेगा जनआंदोलन

Sat, 11 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Villages to be transformed by greenery; tree plantation to become a mass movement.
गौरीगंज ​स्थित पौधशाला में रखे पौधे। -संवाद
12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए जाएंगे 53.66 लाख पौधे
विज्ञापन

संरक्षण और जनजागरूकता पर रहेगा विशेष जोर

फोटो 01,02
अजय कुमार मिश्र
अमेठी सिटी। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए 12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम महाअभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 53 लाख 66 हजार 100 पौधे रोपित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण करना नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर हरित आवरण में वृद्धि करना भी है। इसके लिए सभी विभागों के साथ विद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।




अभियान के लिए पौधारोपण स्थलों का चयन, गड्ढों की खोदाई और पौधों के उठान का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 29 पौधशालाओं में 81.90 लाख पौधे उपलब्ध हैं। इनमें नीम, पीपल, बरगद, शीशम, अर्जुन, जामुन, महुआ, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। वन विभाग 26.93 लाख तथा अन्य विभाग 26.73 लाख पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग को सर्वाधिक 14.29 लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। कृषि, पंचायतीराज, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत और पुलिस विभाग भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अभियान का मुख्य कार्यक्रम तिलोई तहसील के मोहिया केसरिया गांव में आयोजित होगा। यहां 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह करेंगे। पौधारोपण अभियान की निगरानी के लिए वन विभाग ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जिससे पूरे जिले में पौधारोपण और संरक्षण की प्रगति पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पौधरोपण के साथ संरक्षण भी उतना ही जरूरी
प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी है। सभी विभागों और आमजन की भागीदारी से यह अभियान जनआंदोलन का रूप लेगा। प्रत्येक व्यक्ति यदि लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल करेगा तो जिले का हरित क्षेत्र बढ़ेगा, पर्यावरण संतुलित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलेगा।



पांच वर्षों का पौधारोपण
2021-22 : 43,22,960 पौधे
2022-23 : 51,03,688 पौधे
2023-24 : 45,54,070 पौधे
2024-25 : 46,65,507 पौधे
2025-26 : 43,64,550 पौधे


बढ़ रहा जिले का हरित क्षेत्र
वर्तमान वन क्षेत्र : 2050.1800 वर्ग किमी
वर्ष 2019 में वन क्षेत्र में वृद्धि : 6.03 वर्ग किमी
वर्ष 2021 में वन क्षेत्र में वृद्धि : 2.03 वर्ग किमी
वर्ष 2023 में वन क्षेत्र में वृद्धि : 2.21 वर्ग किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed