फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Traffic disrupted for two hours due to the closure of the railway crossing.

Amethi News: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से दो घंटे बाधित रहा आवागमन

Sat, 11 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted for two hours due to the closure of the railway crossing.
जगदीशपुर। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को मरम्मत कार्य के चलते दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। अचानक क्रॉसिंग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम में फंसे बाइक और साइकिल सवार वैकल्पिक रास्ता तलाशने के लिए भटकते। कुछ लोग जानजोखिम में डालकर साइकिल हाथ में लेकर रेलवे ट्रैक पार करते भी दिखे।
विज्ञापन



क्रॉसिंग बंद होने की सूचना पहले से न मिलने के कारण दूर-दराज से आए यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। उज्जैन से परिवार के साथ अयोध्या जा रहे पंकज ने बताया कि आगे फाटक बंद होने की जानकारी नहीं थी, इसलिए रास्ता पूछकर जाना पड़ा। फैज ने बताया कि सिंदुरवा से रानीगंज जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा। मऊ अतवारा निवासी ई रिक्शा चालक रामभवन ने बताया कि लौटते समय क्रॉसिंग बंद मिली, जिससे रास्ता बदलना पड़ा।
विज्ञापन


क्रॉसिंग बंद होने के कारण ऑटो चालक यात्रियों को दोनों ओर फाटक तक छोड़ कर जाते दिखे। यात्रियों ने पैदल ट्रैक पार कर दूसरी ओर जाकर पुन: ऑटो पकड़कर गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। स्थानीय लोगों ने परेशानी से बचाने के लिए चौराहे पर पहले से बैरिकेडिंग और सूचना बोर्ड लगाने की मांग की, ताकि क्रॉसिंग बंद होने के कारण लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठाना पड़े। स्टेशन अधीक्षक बत्तीलाल मीणा ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक दो घंटे का ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान किसी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed