{"_id":"69f3a587df69bc0ca101eaaf","slug":"patients-increased-due-to-change-in-weather-amethi-news-c-96-1-ame1008-164622-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 01 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अचानक मौसम में बदलाव के चलते लोगों की सेहत पर असर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को अस्पताल की ओपीडी में 850 मरीज पहुंचे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया।
ओपीडी में आए मरीजों में 410 वायरल बुखार, 89 पेट दर्द, 56 लूजमोशन और 10 डिहाइड्रेशन के मरीज शामिल रहे। अन्य मरीज भी विभिन्न मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले। फिजिशियन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में 150 से 200 बच्चे पहुंचे। इनमें कई बच्चे पेट दर्द और लूजमोशन से ग्रसित पाए गए। गंभीर स्थिति के चलते कुछ मरीजों को भर्ती करना पड़ा, जिन्हें उपचार के बाद सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
फिजिशियन डॉ. अमित यादव ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण वायरल बुखार और लूजमोशन के मरीज बढ़ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा ने बताया कि छोटे बच्चों में दस्त, बुखार और कमजोरी की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। दूषित पानी और खानपान में लापरवाही को उन्होंने प्रमुख कारण बताया। दो बच्चों को वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
हरिहरपुर गांव की मालती ने बताया कि उनके बच्चे को बृहस्पतिवार सुबह से दस्त हो रहे थे।दवा मिलने के बाद अब सुधार है। टिकरिया निवासी आशीष ने कहा कि दस्त और कमजोरी की समस्या थी, उपचार के बाद राहत मिली। पंडरी गांव के रमेश ने बताया कि बुखार और पेट दर्द से परेशान थे, जांच के बाद दवा दी गई है। कटरा की शबाना ने बताया कि बच्चे को उल्टी-दस्त की शिकायत थी, डॉक्टरों की सलाह से अब हालत बेहतर है।
बचाव के आसान उपाय
- साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं।
- खुले व बासी भोजन से दूरी रखें।
- खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं।
फल-सब्जियों को धोकर ही खाएं।
- दस्त-उल्टी होने पर तुरंत ओआरएस का सेवन करें।
Trending Videos