{"_id":"6a6ba504a854a4ec2f00f5ea","slug":"shiva-temples-resounded-with-the-chants-of-har-har-mahadev-amethi-news-c-96-1-ame1008-172123-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
Fri, 31 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
ताला स्थित मुकुटनाथ धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार को जिले के प्रमुख शिवालय हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। भोर से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, भस्म और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।
भागवताचार्य श्रीमहराज ने बताया कि सावन भगवान शिव की आराधना का सर्वाधिक पुण्यदायी माह माना जाता है। पहले दिन ताला स्थित मुकुटनाथ धाम, जागेश्वर धाम, महादेवन, दुखहरण धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम स्थित नर्मदेश्वर धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग तथा रोहसी बुजुर्ग के महामृत्युंजय धाम समेत जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। ताला स्थित मुकुटनाथ धाम में पारंपरिक सावन मेले का भी शुभारंभ हुआ। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए।
दंडेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक
भाले सुल्तान शहीद स्मारक। दंडेश्वर धाम में श्रावण मास के पहले दिन पंडित अभय शास्त्री और आचार्य अभिषेक शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर लोक कल्याण तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
बाबा दतहरेश्वर धाम में किया पूजन
सिंहपुर। रामपुर पंवारा स्थित प्राचीन बाबा दतहरेश्वर धाम में सावन के पहले दिन सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पूजन-अर्चन कर परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।