{"_id":"69a1eb61272537d98b09388b","slug":"students-confused-with-math-problems-amethi-news-c-96-1-ame1002-159870-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गणित के सवालों में उलझे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गणित के सवालों में उलझे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर निकलती छात्राएं। संवा
विज्ञापन
अमेठी। बोर्ड परीक्षा के 10वें दिन शुक्रवार को जिले के 85 केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल के गणित और इंटर के व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटर के भौतिक विज्ञान और सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होते ही केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ दिखी, जबकि परीक्षा कक्षों में विद्यार्थी प्रश्नपत्र हल करने में जुटे रहे। पेपर समाप्त होने के बाद किसी के चेहरे पर संतोष था तो कोई कठिन सवालों की चर्चा करता नजर आया। सचल दल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। मॉनीटरिंग सेल ने भी निगरानी की।
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल गणित विषय में 17,683 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 16,817 ने परीक्षा दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट के व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा भी आयोजित हुई। इस वर्ग में 375 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 362 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान और भौतिक विज्ञान की परीक्षा कराई गई। सैन्य विज्ञान में 94 पंजीकृत विद्यार्थियों में 86 और भौतिक विज्ञान विषय में 11,838 विद्यार्थियों में 11,391 ने परीक्षा दी।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा कक्षों पर नजर रखी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं से नकल या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था नियमानुसार संचालित की गई और निगरानी सतत जारी है।
गणित में घन मीटर से जुड़े सवालों ने बढ़ाई उलझन
अमेठी सिटी। केंद्रों से बाहर निकलते समय विद्यार्थी प्रश्नों की चर्चा करते नजर आए। गौरीगंज स्थित महेश बालिका इंटर कॉलेज के बाहर गणित की परीक्षा देकर निकली शिवांगी सिंह ने बताया कि घन मीटर से जुड़े प्रश्न हल करने में काफी समय लगा। रश्मि गुप्ता ने कहा कि बीच के कई सवाल जटिल थे, जिन पर अतिरिक्त ध्यान देना पड़ा। रंजन इंटर कॉलेज की छात्रा मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि त्रिभुज की भुजा से संबंधित प्रश्न में विधि समझने में समय लगा। रामेंद्र ने बताया कि एक थैली में 1 से 100 तक अंकित कार्डों से जुड़े प्रश्न में अलग-अलग संभावनाएं निकालना चुनौतीपूर्ण रहा।
भौतिकी के कुछ प्रश्नों ने उलझाया
दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा के बाद भी मिश्रित प्रतिक्रिया रही। गौरीगंज की कल्पना यादव ने कहा कि प्रश्नपत्र तैयारी के अनुरूप था, फिर भी कुछ प्रश्नों ने उलझन पैदा की। माधुरी ने बताया कि तैयारी अच्छी थी, मगर कुछ सवालों में अपेक्षा से अधिक समय लगा। कामिनी ने कहा कि पेपर संतोषजनक रहा, अब परिणाम आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। केंद्रों के बाहर अभिभावक बच्चों का इंतजार करते दिखे। परीक्षा समाप्त होने के बाद राहत के साथ अगले पेपर की तैयारी की चर्चा शुरू हो गई।
Trending Videos