सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The groom's and bride's side clashed, and the wedding procession returned without the wedding.

Amethi News: घराती व बराती भिड़े, बिना शादी लौटी बरात

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The groom's and bride's side clashed, and the wedding procession returned without the wedding.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक गांव में बुधवार रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर घराती और बराती आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्ष के कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि दूल्हे सहित पूरी बरात बिना शादी किए ही रात में लौट गई।
Trending Videos



अमेठी के एक गांव में बुधवार को वैवाहिक कार्यक्रम था। शाम को गौरीगंज के एक गांव से वर पक्ष बरात लेकर पहुंचा। वधू पक्ष की ओर से बरातियों का स्वागत और द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न किया गया। भोजन के बाद जयमाल की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने और डांस करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दो लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद बिना शादी हुए बरात लौट गई, जिससे गांव में तरह-तरह की चर्चा है। वधू पक्ष इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मारपीट में शामिल दो लोगों को शांतिभंग में पाबंद कर एसडीएम कोर्ट भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed