सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The waiting period for the industrial city has become longer, causing inconvenience to passengers.

Amethi News: लंबी हुई उद्योगनगरी की वेटिंग, यात्री परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The waiting period for the industrial city has become longer, causing inconvenience to passengers.
. गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदते यात्री। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सहालग के बाद मुंबई लौटने वाले यात्रियों को उद्योग नगरी एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट मिलना बड़ी चुनौती बना है। मुंबई वापसी के लिए इस ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। तत्काल टिकट की उम्मीद में लोग रातभर रेलवे स्टेशन पर कतार में खड़े होने के बाद भी कंफर्म टिकट न मिलने से परेशान होकर गर्मी में जनरल कोच में सफर करने को विवश हो रहे हैं।
Trending Videos



जिले से होकर गुजरने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस ही यहां के लोगों के मुंबई तक सीधे पहुंचाने की एकमात्र ट्रेन है। यह ट्रेन सप्ताह में केवल मंगलवार और बृहस्पतिवार को अमेठी से होकर संचालित होती है। अन्य दिन सीधी ट्रेन न मिलने के कारण यात्रियों का दबाव उद्योग नगरी के अभाव में यात्रियों की पूरी निर्भरता इसी पर है, जिससे वेटिंग सूची लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सहालग में घर आए लोग अब समय पर काम पर लौटने को लेकर परेशानहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई यात्रियों को तो वेटिंग टिकट लेकर ही सफर करना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग मजबूरी में जनरल कोच में खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। रामपुर कुड़वा निवासी रामचंद्र ने बताया कि शादी में शामिल होने आए थे लेकिन अब मुंबई लौटने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा। रातभर लाइन में लगने के बाद भी टिकट न मिलना सबसे बड़ी परेशानी है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि सहालग और छुट्टियों के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ी है। बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर हो रही है लेकिन मांग अधिक होने से कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो रहा है।

29 मई तक वेटिंग का हाल
एक मई ( बृहस्पतिवार ): वेटिंग 82
छह मई ( मंगलवार ): वेटिंग 88
आठ मई (बृहस्पतिवार): वेटिंग 92
13 मई (मंगलवार): वेटिंग 95
15 मई (बृहस्पतिवार): वेटिंग 100+
20 मई (मंगलवार): वेटिंग 105+
22 मई (बृहस्पतिवार): वेटिंग 110+
27 मई (मंगलवार): वेटिंग 115+
29 मई (बृहस्पतिवार): वेटिंग 120+
नोट : आंकड़ा रेलवे वेबसाइट के आधार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed