सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two teachers absent, FIR directed against three schools

Amethi News: दो शिक्षक अनुपस्थित, तीन स्कूलों पर प्राथमिकी के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two teachers absent, FIR directed against three schools
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था बेहतर करने, शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने और बिना मान्यता संचालित स्कूलों पर कार्रवाई के लिए बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि तीन स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
Trending Videos



राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग में निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले, लेकिन दो सहायक अध्यापक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए। विद्यालय को नामांकन बढ़ाने, स्वच्छता बनाए रखने और शिक्षण गुणवत्ता सुधारने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक्सेल शेयर पब्लिक स्कूल कठौरा में बिना मान्यता कक्षा 12 तक पढ़ाई होती मिली। विद्यालय प्रबंधन मान्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में यह भी सामने आया कि संस्थान अपने स्तर पर ड्रेस, किताब और स्टेशनरी उपलब्ध करा रहा था, जो नियमों के विपरीत है। पूर्व में दी गई चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर प्रबंधन और प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।


आशाराम पब्लिक स्कूल पूरे हकीम जायस में भी मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित मिलीं। यहां कक्षा 10 तक पढ़ाई कराई जा रही थी, जबकि अनुमति केवल कक्षा पांच तक की बताई गई। आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। साथ ही ड्रेस और पुस्तकों के वितरण में नियमों की अनदेखी पाई गई, जिस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल कठौरा में भी बिना मान्यता कक्षा 12 तक शिक्षण कार्य चलता मिला। पूर्व निरीक्षण में चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं हुआ। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed