सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   45 tins of vegetable ghee stolen from a warehouse recovered, three accused arrested

Amroha News: गोदाम से चुराए गए वनस्पति घी के 45 टीन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
45 tins of vegetable ghee stolen from a warehouse recovered, three accused arrested
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला हमीदपुरा स्थित गोदाम से 45 टीन वनस्पति घी चोरी होने की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल, दो ई-रिक्शा, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी कारोबारी महेश चंद्र का हमीदपुरा में गोदाम है, जहां वनस्पति घी और किराना सामान का स्टॉक रखा जाता है। बीती शनिवार की रात करीब ढाई बजे चोर गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुस गए थे और वनस्पति घी के 45 टीन दो ई-रिक्शा में भरकर ले गए थे। पड़ोसियों ने संदिग्ध गतिविधि देखी थी, जिसके बाद घटना की जानकारी कारोबारी को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचना तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आवेज, रिहान और दिवाकर उर्फ दीपू निवासी मोहम्मदी सराय के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 45 टीन वनस्पति घी, वारदात में प्रयुक्त दो ई-रिक्शा, तीन मोबाइल फोन और एक चाबी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed