सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MS student dies after being electrocuted while operating a tube well

Amroha News: नलकूप चलाते समय करंट की चपेट में आकर एमएस के छात्र की माैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
MS student dies after being electrocuted while operating a tube well
विज्ञापन
नौगावां सादात। थानाक्षेत्र के गांव आलमपुर कैंच में रविवार को खेत पर नलकूप चलाते समय करंट लगने से 24 वर्षीय एमएस छात्र परवेज आलम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

मृतक छात्र परवेज आलम गांव निवासी डॉ. आबिद के बेटे थे। डॉ. आबिद के परिवार में पत्नी नूरी बेगम, चार बेटे कमर शाहिद, जावेद आलम, नईम अहमद, परवेज आलम उर्फ आसिफ और एक बेटी हैं। चौथे नंबर के बेटे परवेज आलम ने पिछले वर्ष जयपुर से बीयूएमएस की डिग्री पूरी की थी और वर्तमान में एमएस की पढ़ाई कर रहे थे। वह इन दिनों ईद की छुट्टी पर घर आया हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह वह अपने माता-पिता के साथ खेत पर गए थे। खेत पर काम के दौरान जब बिजली आई तो परवेज नलकूप चलाने गए। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से परवेज को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में पाकबड़ा स्थित टीएमयू रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले लिया। जवान बेटे की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि इस घटना की अब तक पुलिस को कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed