सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Forest department's cage empty... leopard terror in Dehra village for the second day, villagers angry

Amroha News: वन विभाग का पिंजरा खाली... देहरा गांव में दूसरे दिन भी तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Forest department's cage empty... leopard terror in Dehra village for the second day, villagers angry
विज्ञापन
नौगावां सादात। क्षेत्र के देहरा गांव में तेंदुए की दहशत दूसरे दिन भी बनी रही। गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग खेतों पर अकेले जाने से भी कतरा रहे हैं, जबकि वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। शनिवार को भी जंगल में लगा पिंजरा खाली रहा।
Trending Videos

शुक्रवार शाम भाजपा कार्यकर्ता सुमित गुर्जर के परिवार के लोगों ने तेंदुए को गन्ने के खेत की ओर जाते हुए देखा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे भगाने का प्रयास किया। सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग चुका था। इसके बाद शनिवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए संभावित स्थान पर पिंजरा लगाया गया। हालांकि रविवार तक पिंजरा खाली रहा और तेंदुआ उसमें फंसा नहीं, जिससे ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग केवल औपचारिक कार्रवाई कर रहा है। गांव निवासी सुमित गुर्जर के अनुसार तेंदुआ शुक्रवार शाम हरिओम सिंह के गन्ने के खेत में घुस गया था, जिसे कई लोगों ने देखा। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शनिवार को वन विभाग की टीम ने एक ग्रामीण फुरकान की बकरी को पिंजरे में बांधकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान टीम ने बकरी के साथ फोटो भी खींचे, जिसके बाद बकरी को वापस कर दिया गया। चन विभाग की कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित है। डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा ने बताया कि जंगल में पिंजरा लगा हुआ है। रात के समध पिंजरे में बकरी बांधी जा रही है। इसलिए ग्रामीणों को इसका पता नहीं है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed