सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   MD expressed displeasure over low revenue collection in Amroha, inspected Fazalpur power house

Amroha News: अमरोहा में कम राजस्व वसूली पर एमडी ने जताई नाराजगी, फाजलपुर बिजली घर का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
MD expressed displeasure over low revenue collection in Amroha, inspected Fazalpur power house
विज्ञापन
अमरोहा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने गजरौला में मुख्य अभियंता कार्यालय में बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने राजस्व की कम वसूली पर नाराजगी जताते हुए शतप्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए भी कहा।

एमडी ने अधिकारियों संग बैठक की। जिसमें बिंदुवार समीक्षा की गई। प्रबंध निदेशक ने विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, स्मार्ट मीटरिंग, पीएम सूर्य घर योजना, बिलिंग व्यवस्था और उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मासिक एवं प्रगतिशील राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाए। अमरोहा में अपेक्षाकृत कम राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन खंडों, उपखंडों और उपकेंद्रों में लक्ष्य पूरे नहीं हो रहे हैं, वहां जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही लाइन लॉस, कलेक्शन एफिशिएंसी और थ्रो रेट में सुधार लाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्मार्ट मीटरिंग से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान, शत-प्रतिशत बिलिंग, बिल संशोधन, खराब मीटरों के शीघ्र प्रतिस्थापन तथा समयबद्ध शिकायत निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने 33/11 केवी फजलपुर उपकेंद्र का निरीक्षण किया और निर्माणाधीन वितरण क्षेत्र कार्यालय की प्रगति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा उन्होंने 1912 हेल्पलाइन समेत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने, फॉल्ट की सूचना और कार्य प्रगति की फोटो तत्काल व्हाट्सएप समूहों पर साझा करने की भी जानकारी ली। इस दौरान मुख्य अभियंता राजेश बालियान, अधिक्षण अभियंता आरपी सिंह, सभी अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed