सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bull killed the garden watchman.

Amroha News: सांड़ ने बाग के चाैकीदार को मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The bull killed the garden watchman.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

हसनपुर। रामपुर भूड़ मार्ग स्थित आम के बाग में शनिवार रात रखवाली कर रहे चौकीदार रामरतन सिंह (50) को हिंसक सांड़ ने पटक पटक कर मार डाला। परिजनों ने चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी माैत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
अमरोहा शहर के मोहल्ला कटरा निवासी रामरतन सिंह हसनपुर क्षेत्र के गांव याकूबपुर उर्फ आगापुर निवासी किसान राजेंद्र सिंह के आम के बाग में चौकीदारी का काम करते थे। रामपुर भूड़ रोड स्थित बाग में शनिवार शाम रामरतन सिंह नियमित रूप से रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक हिंसक सांड़ ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड़ ने रामरतन सिंह को कई बार पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। इसके बाद घायल चौकीदार को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos

परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा और हिंसक पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग की है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed