सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Constable Recruitment Exam: 97 buses of Transport Corporation will remain on road, trips will be increased

सिपाही भर्ती परीक्षा: परिवहन निगम की 97 बसें रहेंगी ऑनरोड, बढ़ाए जाएंगे फेरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Constable Recruitment Exam: 97 buses of Transport Corporation will remain on road, trips will be increased
विज्ञापन
अमरोहा। सोमवार से जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है जो 10 जून तक चलेगी। इसके लिए परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। निगम की सभी 97 बस ऑनरोड रहेंगी और बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। टीपीनगर और दूसरे चौराहे पर संकेतक बोर्ड भी लगाए गए हैं। जिससे अभ्यर्थी आसानी से अपने केंद्र तक पहुंच सके।
Trending Videos

8,9 और 10 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा होगी। जिले में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके लिए परिवहन निगम ने डिपो की सभी बसों को तैयार कर लिया है जो डिपो पर मौजूद रहेंगी। जिन जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने से नहीं आ रहे हैं। उन मार्गों से बसों की संख्या कम करके उन जगह पर लगाया जाएगा। जहां से अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहे हैं। सभी अभ्यर्थियों को गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। अमरोहा से भी दूसरे जनपदों में परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी जाएंगे। उसके लिए भी बसों के इंतजाम किए गए हैं। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि डिपो की 97 बस ऑनरोड रहेंगी और भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। डिपो पर ठंडे पानी की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed