{"_id":"6a4ac3c612e4f1aed60985de","slug":"body-of-youth-who-returned-from-ludhiana-found-hanging-from-a-tree-outside-the-village-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-167496-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला लुधियाना से लौटे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला लुधियाना से लौटे युवक का शव
Mon, 06 Jul 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा)। पंजाब के लुधियाना में नौकरी करने वाला गांव अहरौला माफी निवासी निखिल कुमार (23) शनिवार को घर के लिए चला था, लेकिन शाम तक नहीं पहुंचा। रविवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर एक खेत में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव अहरौला माफी निवासी निखिल कुमार लुधियाना में नौकरी करता था। शनिवार को वह लुधियाना से गांव के लिए चला था। देर शाम वह बछरायूं के एक गांव निवासी रिश्तेदार के घर गया था। शनिवार को ही उसने अपने छोटे भाई को फोन कर गांव आने के लिए बाइक मंगाई थी। बाइक देने के बाद भाई चला गया था। रविवार की सुबह निखिल ने अपने भाई को फोन कर कहा कि वह गांव के बाहर खड़ा है, यहां से बाइक ले जा। छोटा भाई मौके पर पहुंचा तो निखिल का शव एक पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बीते 12 दिन में क्षेत्र में आत्महत्या का यह छठा केस है।