पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Complaint filed against a constable for raping a woman and swindling her out of lakhs of rupees under the pretext of marriage.

Amroha News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म व लाखों की ठगी, सिपाही के खिलाफ तहरीर

Mon, 06 Jul 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 06 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against a constable for raping a woman and swindling her out of lakhs of rupees under the pretext of marriage.
डिडौली (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र में पीआरवी पर तैनात एक सिपाही पर मुरादाबाद निवासी महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसके पति ट्रांसपोर्ट का काम करते थे और उनकी दोस्ती डिडौली में तैनात सिपाही से थी। एक जनवरी 2023 को बीमारी के चलते पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद सिपाही घर आने-जाने लगा। पति का मित्र होने के कारण महिला ने उस पर विश्वास किया। आरोप है कि सिपाही ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी सिपाही बाद में उसे डिडौली ले गया और अपने साथ रखने लगा। इस बीच आरोपी ने पति की दो कारें और मकान बेचकर मिली रकम हड़फ ली। कुछ समय बाद उसे पता चला कि सिपाही पहले से शादीशुदा है। विरोध पर उसने शादी करने और रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद वह मुरादाबाद लौट गई।
विज्ञापन

महिला के अनुसार करीब 15 दिन पहले वह दोबारा डिडौली आई थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पहले सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद महिला ने भी जहर का सेवन कर लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद सिपाही अस्पताल से चला गया, जबकि महिला का इलाज चलता रहा। स्वस्थ होने के बाद रविवार को पीड़िता डिडौली कोतवाली पहुंची और आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और रुपये हड़पने के आरोपों में कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बतायाकि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed