पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Health scorched by the heat... Hospitals full of patients suffering from fever and diarrhea

Amroha News: गर्मी से झुलसी सेहत... अस्पताल बुखार और डायरिया के मरीजों से फुल

Mon, 06 Jul 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 06 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Health scorched by the heat... Hospitals full of patients suffering from fever and diarrhea
अमरोहा। उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। अधिकांश लोग बुखार और बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में 150 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल की इमरजेंसी में भी मरीज पहुंच रहे हैं। हालात ये हैं कि अस्पताल में एक-एक बेड पर दो मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में 150 मरीज भर्ती हैं। सबसे ज्यादा डायरिया के 22 मरीज भर्ती हैं। जबकि बुखार के 12, टीबी के छह और सांस के दो मरीज भर्ती हैं। साथ ही चार मरीज पेटदर्द के भर्ती हैं। सबसे ज्यादा डायरिया से पीड़ित 16 बच्चे भर्ती हैं। मरीजों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाने के लिए वार्डों में बड़े कूलर, छत के पंखे लगे हैं। इतना नहीं हीटबेव से बचाने के लिए कोल्ड रूम बनाए गए हैं। 20 बेड का वार्ड गंभीर मरीजों के लिए बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को भर्ती कर लिया जाएगा। मौसम बदलाव की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि सिर में दर्द के साथ बुखार आता है और कई दिन तक नहीं उतरता है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि जिला अस्पताल में 14 वार्ड हैं। अस्पताल में इस समय 150 मरीज भर्ती है। वार्ड में भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने को कूलर व पंखों के इंतजाम हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा अपने भोजन का ध्यान रखना चाहिए और शरीर में पानी की कमी न होने दें। बुखार होने पर अस्पताल में दिखाकर चिकित्सक से दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed