सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cow slaughter accused injured in encounter with police

Amroha News: गोकशी का आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter accused injured in encounter with police
विज्ञापन
बछरायूं। रविवार की सुबह गोकशी को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसको संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
Trending Videos

गौरतलब है कि रविवार की सुबह शेरपुर मार्ग पर ग्राम ढयोटी मोड़ के पास गोवंश के अवशेष पड़े मिले थे। ग्रामीणों का कहना था कि एक व्यक्ति बोरे में गोवंश के अवशेष फेंक कर गया था। घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा था। उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शेरपुर-धनौरा मार्ग पर जाम भी लगा दिया था। मौके पर पहुंची सीओ ने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि गोकशी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही थी। जांच के दौरान इस घटना को अंजाम देने के मामले में थाना क्षेत्र के ही गांव लिसड़ी खुर्द निवासी जाकिर का नाम सामने आया। पुलिस जाकिर को तलाश कर रही थी। सोमवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जाकिर बछरायूं से ढयोटी की ओर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। सीओ ने बताया कि पुलिस को देखते ही जाकिर ने फायर झोंक दिया। गोली थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। वह बाल बाल बच गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। एक गोली जाकिर के बाएं पैर में लगी। वह घायल होकर नीचे गिर गया। घायल जाकिर को लेकर पुलिस संयुक्त चिकित्सालय आई। वहां उसका उपचार कराया जा रहा है। सीओ ने बताया कि जाकिर पर करीब 14 अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed