सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dispute over dancing on DJ in wedding procession, two injured in fight

Amroha News: बरात में डीजे पर डांस लेकर विवाद, मारपीट में दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dispute over dancing on DJ in wedding procession, two injured in fight
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के मंगरौली गांव में रविवार रात बरात चढ़त के दौरान डीजे पर हुए डांस को लेकर घराती और बरातियों में विवाद हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

रविवार की रात को गांव मंगरौली में बरात चढ़त के दौरान नशे में धुत बराती डीजे पर डांस के दौरान घरातियों से अभद्रता करने लगे। जिस लड़की की बरात आई थी उसके पिता नौ सिंह ने डीजे बंद करने को कहा, जिस पर बराती भड़क गए और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। बीचबचाव करने आए नौसिंह के भतीजे गुलमित पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। जब घायल को पास के गांव में निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले जाया गया। बरातियों ने उसे वहां भी घेर लिया। आरोपियों ने पास खड़े हथियाखेड़ा निवासी संजय के साथ भी मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed