सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman goes missing after deceiving her husband

Amroha News: पति को चकमा देकर विवाहिता लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Married woman goes missing after deceiving her husband
विज्ञापन
बिलारी। नगर में परिवहन निगम बस स्टैंड पर खड़ी बस में बैठी विवाहिता ने अपने पति को पकौड़ी लेने के लिए नीचे भेज दिया। पति जब पकौड़ी लेकर वापस आया तब वह बस से गायब मिली। विवाहिता के बस से उतरकर प्रेमी संग में जाने की चर्चा होती रही।
Trending Videos


अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवक की शादी चार माह पहले रामपुर जिले के थाना सैफनी अंतर्गत एक गांव निवासी युवती के साथ हुई है। होली का त्योहार अपने मायके में मनाने के लिए विवाहिता होली से एक सप्ताह पहले सैफनी के निकट के गांव में आ गई थी। सोमवार सुबह विवाहिता का पति उसे बुलाने के लिए आया था। दोनों पहले तो बस से सैफनी से बिलारी आए और दोपहर को बिलारी बस स्टैंड पर बिलारी से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज की एक बस में बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला है कि विवाहिता ने अपने पति को पकौड़ी और पानी की बोतल लेने के लिए बस स्टैंड के निकट कैंटीन पर भेज दिया और यह भी कहा कि पकौड़ी अपने सामने गर्म करवाकर तेज सिकवा कर लाना। युवक जब पकौड़ी लेकर बस में आया तब उसकी पत्नी सीट पर नहीं थी। फोन करने पर उसकी पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ आया। युवक ने बस में बैठे अन्य यात्रियों से पूछा तब वह इतना ही बता पाए कि संबंधित महिला यात्री किसी से मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई। परेशान युवक ने काफी देर तक अपनी पत्नी को इधर उधर तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। बाद में युवक ने अपने घर और अपनी ससुराल में भी इस घटनाक्रम की सूचना दी। बस स्टैंड पर मौजूद कुछ लोग यह चर्चा करते देखे गए कि विवाहिता का शादी से पहले ही अपने गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा में यह आशंका भी जताई गई कि विवाहिता पति को धोखा देकर अपने प्रेमी संग चली गई है। थाना बिलारी पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी ऐसी कोई लिखित सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed