{"_id":"69c04255060c198574058e9c","slug":"leopard-enters-house-and-carries-away-pet-dog-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-159879-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर में घुसकर पालतू कुत्ते काे उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर में घुसकर पालतू कुत्ते काे उठा ले गया तेंदुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए की दस्तक बनी हुई है। तेंदुए ने शनिवार की रात क्षेत्र के गांव झुंडपुरा में एक घर में घुसकर ग्रामीण के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। रविवाार की सुबह कुत्ते के अवशेष पड़ोस के खेत में पड़े मिले हैं। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। शनिवार की देर शाम को फतहउल्लापुर गांव के एक व्यक्ति ने खेत में घूमते हुए तेंदुए का वीडियो बनाया था।
ग्राम झुंडपुरा निवासी गुरदीप सिंह का मकान गांव से सटा हुआ है। उनके पास एक पालतू कुत्ता था। शनिवार की रात किसी समय तेंदुए किसान के घर में घुसकर कुत्ते को उठा कर ले गया। सवेरे को कुत्ते को गायब पाए जाने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। कुछ ही दूरी पर कुत्ते के अवशेष पड़े हुए थे। गुरदीप सिंह ने बताया कि रात को कुत्ते के भौंकने की आवाज आ रही थी।
ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने आसपास तेंदुए की तलाश की। लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। शनिवार की देर शाम को फतहउल्लापुर गांव निवासी कश्मीर सिंह को रास्ते में तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। तेंदुए ने दो माह पहले इसी गांव के एक व्यक्ति के विदेशी नस्ल के कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर अवनीश कुमार ने लाेगों से खेत आदि जाने पर सतर्कता बरतने की अपील की है।
Trending Videos