{"_id":"69c0415050a6812c470c00ab","slug":"youth-festival-at-js-hindu-college-from-the-23rd-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-159884-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जेएस हिंदू कॉलेज में 23 से युवा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जेएस हिंदू कॉलेज में 23 से युवा महोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जेएस पीजी कॉलेज में साहू जगदीशसरन कल्चरल क्लब की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला युवा महोत्सव इस वर्ष 23 से 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी प्रतिभागी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवा महोत्सव पिछले तीन वर्षों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों के अवसर भी देता है। इसी क्रम में इस महोत्सव के दौरान खेल, संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे समसामयिक विषयों पर भी विमर्श कराया जाएगा।
महोत्सव के संयोजक डॉ. अरविंद कुमार ने जानकारी दी कि इस बार 15 प्रतियोगिताएं और प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें करीब 200 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें पोस्टर पेंटिंग, अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल, बैत-बाजी, श्लोक अंत्याक्षरी, रंगोली, लोकनृत्य, नाटक, फोटोग्राफी, निबंध लेखन, संगीत गायन-वादन, वाद-विवाद, काव्य पाठ और मुशायरा जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
महोत्सव की शुरुआत 23 मार्च को एएसपी अखिलेश भदौरिया, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के प्राचार्य प्रोफेसर सत्यव्रत सिंह रावत, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय मालीवाल एवं मंत्री योगेश कुमार जैन की उपस्थिति में होगी। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
Trending Videos