{"_id":"69f39ffcaa03020b4e08fa41","slug":"power-supply-to-urban-and-rural-areas-disrupted-due-to-strong-storm-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-162676-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेज आंधी से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेज आंधी से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बृहस्पतिवार की शाम आई आंधी से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धनौरा क्षेत्र के आठों बिजलीघरों को आपूर्ति बंद कर दी गई। पांच घंटे तक नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघर पूरी तरह बंद रहे। बिजली विभाग ग्रामीण क्षेत्र में आंधी से लाइन को नुकसान तलाश रहा है।
बृहस्पतिवार की शाम आई तेज आंधी से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपखंड अधिकारी राजन कुमार ने बताया कि आंधी की वजह से क्षेत्र के मलेशिया, आजमपुर, नगर, धनौरा देहात, चुचैला खुर्द, डींगरा, ढयोटी व भगवानपुर के बिजली उपकेंद्र को आपूर्ति ऊपर से ही बाधित हो गई। ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघरों को आपूर्ति बंद होने से वहां अंधेरा छा गया। एसडीओ का कहना था कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी आंधी जानकारी कर रहे हैं कि किसी स्थान पर बिजली तारों पर पेड़ टूट कर नहीं गिरे हैं। विभाग की पैट्रोलिंग टीम रवाना कर दी गई है। प्रथम दृष्टया किसी नुकसान की सूचना नहीं है। सभी लाइनों के सुरक्षित होने की सूचना के बाद ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाइक सवार पर गिरा पेड़, तीन घायल
मंडी धनौरा। बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे फौजी की बाइक पर तेज आंधी में पेड़ टूट कर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से फौजी, उनकी माता व पुत्र घायल हो गए। तीनों की गंभीर हालत देखते हुए उनको रेफर कर दिया गया है। परिजन उनको मेरठ ले गए हैं। बृहस्पतिवार की शाम तेज आंधी आई थी। ग्राम पालनपुर निवासी प्रदीप सिंह इंडियन आर्मी में हैं। वह बृहस्पतिवार की शाम अपनी माता सुशीला देवी व पुत्र देवांश के साथ बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। कमेलपुर रोड पर एक पैट्रोल पंप के पास आंधी में एक पेड़ टूट कर उनकी बाइक पर गिर गया। तीनों पेड़ के नीचे दब गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने काफी मुश्किल से तीनों को बचा कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सुशीला देवी के सिर में गंभीर चोटें आई थी। फौजी व उनके पुत्र भी घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत देखते हुए रेफर कर दिया गया।
-- -- -- -- -- -- --
आंधी से बिजली आपूर्ति ठप
हसनपुर। बृहस्पतिवार अचानक मौसम खराब होने और तेज आंधी आने से एक तरफ जहां बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। वहीं आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। शाम करीब सात बजे बिजली आपूर्ति आंधी की वजह से ठप हो गई। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर पेड़ टूटने की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई। उधर, पहले से ही कम पैदावार की मार झेल रहे आम की फसल लगाने वाले किसानों को और नुकसान हो गया। मौसम की बेरुखी शुरुआत से ही देखी जा रही है। आंधी के कारा भारी तादाद में छोटी अंबिया टूटकर बागाें में गिर गईं।
Trending Videos