सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies after being hit by Eeco car while backing up

Amroha News: ईको कार बैक करते समय चपेट में आई महिला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by Eeco car while backing up
विज्ञापन
ढबारसी। कार बैक करते समय गांव में हादसा हो गया। जिसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Trending Videos

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पशुआ नंगला में किसान रामसरन सिंह का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद रामसरन सिंह की पत्नी मोहनदेई (45) गांव में स्थित घेर में पशुओं के लिए चारा डालने जा रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक ईको कार को बैक कर रहा था। कार की चपेट में आकर मोहनदेई घायल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर हालत में महिला को चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। मृतका ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं। पहले तो दोनों पक्षों में गांव के ही कुछ लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन समझौता नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed