सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   900 accounts searched in Bela sub-post office embezzlement case, investigation underway

Auraiya News: बेला उप डाकघर गबन मामले में खंगाले गए 900 खाते, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 11 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
900 accounts searched in Bela sub-post office embezzlement case, investigation underway
विज्ञापन
औरैया। जनपद के बेला स्थित उप डाकघर में वर्ष 2020 में सामने आए गबन प्रकरण की दोबारा जांच चल रही है।
Trending Videos

अभी तक 900 खातों की जांच की जा चुकी है, जिसमें कुछ भी गलत नहीं पाया गया है, पर अभी इससे कई गुना खाते खंगाले जाने हैं। उप डाकघर की ओर से लगातार उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे अपनी पासबुक लेकर आएं। इधर, अभी तक तत्कालीन पोस्ट मास्टर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

वर्ष 2021 में यह मामला उस समय सामने आया था, जब उप डाकघर के सॉफ्टवेयर में दर्ज रकम और वास्तविक जमा राशि का मिलान किया गया। जांच में पाया गया था कि वर्ष 2020 में ग्राहकों की पासबुक में 1.03 लाख रुपये जमा दर्ज थे, लेकिन यह रकम उप डाकघर के खाते में नहीं मिली। 2021 में की गई जांच के आधार पर तत्कालीन पोस्टमास्टर को निलंबित कर दिया गया था, हालांकि बाद में वह बहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय समीक्षा हुई तो पहली जांच को संतोषजनक नहीं माना गया और छह साल बाद दोबारा जांच के आदेश दिए गए। साथ ही तत्कालीन पोस्टमास्टर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए। चार सदस्यीय कमेटी अब डाकघर के खातों की जांच में जुटी है।
डाकघर निरीक्षक दिबियापुर आशीष सिंह चौहान की अध्यक्षता में बनी कमेटी अभी तक 900 खातों की जांच कर चुकी है, जबकि डाकघर में 12 हजार उपभोक्ता हैं। आशीष सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक कोई खाता संदिग्ध नहीं मिला है। एफआईआर के संबंध में दोबारा से पत्र आना था, जो अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed