{"_id":"69b1b3fece7af2d2a102220b","slug":"fir-against-five-for-beating-and-robbing-the-brother-of-the-district-panchayat-president-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141103-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई को पीटने व लूट के आरोप में पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई को पीटने व लूट के आरोप में पांच पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई को पीटने व लूटने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वारदात सोमवार रात कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज के पास हुई थी।
मामले में सीओ जांच करने पहुंचे। आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की गई। वारदात के दिन पीड़ित एक शादी में शामिल होने गया था।
सहार थाना क्षेत्र के गांव मढ़ोक निवासी जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे का भाई सत्येंद्र नौ मार्च को अछल्दा में एक शादी में शामिल होने गया था। आरोप है कि वापस आने आने के दौरान उसकी गाड़ी के आगे थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी प्रवीण कुमार यादव, सीपू यादव समेत तीन अज्ञात ने अपनी गाड़ी लगाकर रोक लिया। आरोप है कि गाड़ी से उतरते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान उसके 16 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत पांच के खिलाफ एससीएसटी, लूट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बुधवार को घटना को लेकर जांच करने पहुंचे थे। घटनास्थल के आसपास रहने वालों से घटना के बारे पूछताछ की गई है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Trending Videos