{"_id":"69b1b44a1257e9642c017daa","slug":"hybrid-seeds-of-groundnut-maize-mung-and-urad-arrived-at-storage-centers-auraiya-news-c-211-1-aur1006-141087-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भंडार केंद्रों पर आए मूंगफली, मक्का, मूंग व उड़द के संकर बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भंडार केंद्रों पर आए मूंगफली, मक्का, मूंग व उड़द के संकर बीज
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जायद की फसलों को लेकर शासन स्तर से कृषि विभाग को दिए गए लक्ष्य को भेदने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बीज विकास निगम कानपुर से मूंगफली, मक्का, मूंग व उड़द की संकर किस्मों के बीज भी मंगवा लिए गए हैं। इन बीजों के फायदों से किसानों को रूबरू कराया जा रहा है।
जायद की फसलों को लेकर कृषि विभाग का विशेष जोर मूंगफली की फसल पर है। जिले में मूंगफली का रकबा बढ़ाने के लिए इस बार 40 क्विंटल बीज मंगाया गया है। किसानों की डिमांड पर इसकी दूसरी खेप भी मंगाई जाएगी। मूंगफली का बीज किसानों को मुफ्त मुहैया कराया जाएगा। लक्ष्य के तहत जिले में 3500 हेक्टेयर में मूंगफली की फसल कराई जानी है।
साथ ही साथ गर्मी के सीजन में मक्का भी किसानों के लिए मुनाफेदार फसल रहती है। इसे देखते हुए 1100 क्विंटल मक्का का बीज मंगाया गया है। जिले में गर्मी सीजन मक्का का इस बार रकबा 2874 हेक्टेयर करने की तैयारी है। इसी तरह मूंग व उड़द के भी 40-40 क्विंटल बीज मंगाए गए हैं। दोनों ही फसलों का रकबा 21000 हेक्टेयर के करीब रहता है।
मूंगफली को छोड़कर अन्य सभी बीजों को खरीदने पर अनुदान भी दिया जाएगा। इसे देखते हुए गांवों में प्रचार-प्रसार शुरू करा दिया गया है। मूंगफली का बीज मुफ्त मिलेगा।
-- -- -- -
वर्जन-- -
जायद फसलों में मक्का, मूंगफली, मूंग व उड़द के बीज आ चुके हैं। इनका किसानों को वितरण कराया जा रहा है। मूंगफली का बीज मुफ्त है। अन्य बीजों पर अनुदान दिया जा रहा है।-शैलेंद्र कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी
Trending Videos

वर्जन