{"_id":"69a5ef8514f67e7ea60156cc","slug":"a-tractor-loaded-with-mustard-lost-control-and-overturned-auraiya-news-c-211-1-aur1009-140693-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सरसों से लदा ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सरसों से लदा ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17-पलटे ट्रैक्टर को जेसीबी से निकालते लोग। स्रोत : वीडियो ग्रैब
-गांव भटौली पुलिया के पास हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली पुलिया के पास रविवार देर रात एक बड़ा हादसा बच गया। सरसों से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले के पास पलट गया। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ते ही चालक ने कूदकर जान बचा ली।
गांव नगला टेढ़ी निवासी बड़े परिहार का ट्रैक्टर पड़ोसी गांव भटौली निवासी नूर आलम के पास बटाई पर चल रहा था। रविवार रात करीब 11 बजे नूर आलम खेत से सरसों की फसल लादकर ट्रैक्टर चलाकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भटौली पुलिया के पास स्थित नाले से सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ा रहे थे, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया।
ट्रैक्टर को पलटता देख चालक नूर आलम ने छलांग लगा दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सोमवार सुबह ट्रैक्टर मालिक ने जेसीबी मशीन की मदद से पलटे हुए वाहन को सीधा करवाकर बाहर निकलवाया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी हुई थी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
Trending Videos