{"_id":"69a5ee8906a41d8b620497ed","slug":"controversy-over-cooking-chicken-in-hotel-auraiya-news-c-211-1-ka11004-140717-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: होटल में मुर्गा बनवाने को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: होटल में मुर्गा बनवाने को लेकर विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव देवराव के पास होटल में मारपीट में तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवराव के पास होटल पर मुर्गा बनवाने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बराहार निवासी अनिरुद्ध सिंह पुत्र रणजीत सिंह ने बताया कि वह खेतों में ट्रैक्टर व कटर (फसल काटने की मशीन) चलवा रहे थे। मजदूरों को भूख लगने पर वह स्वयं भी उनके साथ देवराव के पास स्थित एक होटल पर खाना खाने चले गए। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और अचानक गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोगों से मुर्गा काटने व बनवाने को लेकर कुछ लोगों में विवाद हुआ था।
मुर्गा काटने वाले लोग मौके से भाग गए थे, लेकिन शक के आधार पर वहां मौजूद उन्हें, शिवम सेंगर और मोनू दोहरे के साथ मारपीट कर दी गई। हमलावरों ने तीनों को लाठी-डंडे से पीट दिया। मारपीट में अनिरुद्ध व शिवम व मोनू दोहरे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि होटल पर मुर्गा बनवाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय अनिरुद्ध व शिवम व मोनू होटल पर खाना खा रहे थे। होटल संचालक का पक्ष लेने पर मुर्गा बनवाने आए युवकों ने उनके साथ मारपीट की। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। (संवाद)
बरात में डीजे बजाने को लेकर चली लाठी
-बरातियों सहित कई लोग घायल हो गए, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव वरमपुर में देर रात बरात के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में बरातियों सहित कई लोग घायल हो गए। हमले में गाड़ियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव वरमपुर निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह की बेटी शिवानी की बरात आई हुई थी। रात करीब 11 बजे जब बरात का कार्यक्रम चल रहा था, तभी डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही रवि कठेरिया, जीतू कठेरिया, सूरज, धर्मेंद्र और लकी कठेरिया अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए।
आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पथराव और हमले में संतोष कुमार का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपद्रवियों ने वहां खड़ी गाड़ियों पर भी पथराव किया, जिससे वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।(संवाद)
धू-धू कर जली कबाड़ की दुकान
दिबियापुर। कस्बा के औरैया सड़क स्थित जनता महाविद्यालय चंद्र नगर सेहुद के पास टट्टर की कबाड़ की दुकान में सोमवार को किन्हीं कारणों से अचानक आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने धुआं उठता देख दुकान मालिक भट्ठा बस्ती निवासी दिलीप को सूचना दी। सूचना पर दुकान मालिक सहित पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। गेल से आई फायरब्रिगेड ने करीब आधा घंटा में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कबाड़ की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि कबाड़ की दुकान में टीवी सहित अन्य सामान और कबाड़ रखा था। करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। एनटीपीसी चौकी पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। दुकान जल गई है।(संवाद)
खंभे से टकराकर बाइक सवार भाई-बहन घायल
रामगढ़ मार्ग पर हादसा, भाई को सैफई रेफर किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। रामगढ़ मार्ग पर सोमवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल के स्पॉट तार से टकरा गई, जिससे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया। जहां से भाई का सैफई रेफर कर दिया गया।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव अजमतपुर निवासी सौरभ यादव पुत्र राम सिंह अपनी बहन प्रांशी को छिबरामऊ से शादी के बाद पहला त्योहार होने पर विदा कराकर घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे भसौरा पुल के समीप सड़क किनारे लगे विद्युत पोल के स्टिक स्टॉप तार से बाइक टच हो गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में सौरभ और उनकी बहन प्रांशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर विकास मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद सौरभ की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जबकि प्रांशी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विनोद सचान व मेवालाल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
Trending Videos