सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Student attacked due to enmity, beaten to death

Auraiya News: रंजिश में छात्र पर हमला, पीटकर किया मरणासन्न

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Student attacked due to enmity, beaten to death
विज्ञापन
कन्नौज के सौरिख निवासी छात्र सीएमएस इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आया था
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

बिधूना। कोतवाली क्षेत्र में रंजिश के चलते एक इंटरमीडिएट छात्र पर लाठी-डंडे और तमंचे की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



सुरजीत अग्निहोत्री पुत्र राजेश अग्निहोत्री निवासी नगरिया लालशाह, पोस्ट चपुन्ना बाना, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज का मूल निवासी है। उसने बताया कि वह 27 फरवरी को सीएमएस इंटर कॉलेज भटौली में परीक्षा देने आया था। आरोप है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद भटौली और प्रहलादपुर के बीच पहले से घात लगाए बैठे सोभित अग्निहोत्री पुत्र अनुज अग्निहोत्री, अनुज अग्निहोत्री पुत्र हरिश्चंद्र अग्निहोत्री एवं अमित अग्निहोत्री पुत्र हरिश्चंद्र अग्निहोत्री ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपितों ने लाठी-डंडों तथा तमंचे की बट से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह मरणासन्न अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के समय उसके साथ मौजूद मित्र प्रिन्स ने परिजन को सूचना दी और घायल अवस्था में उसे घर पहुंचाया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed