सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The person who raped an innocent child was sent to jail.

Auraiya News: मासूम बच्चे के साथ दरिंदगी करने वाले को जेल भेजा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The person who raped an innocent child was sent to jail.
विज्ञापन
- आठ दिन पूर्व की घटना, आरोपी इटावा निवासी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरकोट (इटावा)। पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को सोमवार को बुंदेलखंड सर्विस रोड के पास पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
थाना कुदरकोट क्षेत्र के सुतयानी मोड़ के पास 22 फरवरी को आरोपी ने पांच साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से ही क्षेत्र में काफी आक्रोश था और पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी का भारी दबाव था। एसपी अभिषेक भारती के निर्देश में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज के खंगालने और स्थानीय स्तर पर की गई छानबीन में आरोपी की पहचान इटावा स्थित भरथना के गांव सराय चौरी निवासी अजय बाथम के रूप में हुई। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कुदरकोट पुलिस ने बुंदेलखंड सर्विस रोड पर गडवाना अंडरपास के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed