सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The department woke up after the accident, replaced dilapidated poles and wires.

Auraiya News: हादसे के बाद जागा विभाग, जर्जर खंभे और तार बदले

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The department woke up after the accident, replaced dilapidated poles and wires.
विज्ञापन
फोटो-2-जर्जर तार हटाकर नए तार डालता कर्मचारी।संवाद
Trending Videos

रविवार को एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वाना में रविवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जर्जर पोल और लटकते तारों को हादसे की प्रमुख वजह बताया था। मामला बढ़ने पर उच्च अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

सोमवार सुबह से ही बिजली निगम की टीम गांव में सक्रिय दिखाई दी। विभागीय कर्मचारियों ने गांव में पुराने और जर्जर पोल हटाने के साथ नए पोल लगाने का कार्य शुरू किया। हाईटेंशन लाइन के क्षतिग्रस्त तारों को भी बदला गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका न रहे। गांव में दिनभर मरम्मत और सुधार का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता मोहित रस्तोगी ने बताया कि जर्जर पोल और तारों को हटाकर नए आठ पोल लगाए गए हैं। जहां-जहां तार खराब थे, वहां नया तार डाला गया है। गांव के बाहर भी जिन स्थानों पर विद्युत तारों में दिक्कत थी, उन्हें दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed