सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Abhyudaya Composite School building ready.

Auraiya News: अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय भवन तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 13 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Abhyudaya Composite School building ready.
फोटो-04-तैयार अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय भवन।संवाद
अजीतमल। मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल योजना के तहत गांव बेरी धनकर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण का कार्य लगभग शत प्रतिशत पूर्ण हो गया है। अधिकारी अब इसके शुभारंभ के लिए शासन से आने वाली गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरीधनकर कंपोजिट को अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में चुना गया है। इसके लिए शासन से 1.18 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत हुआ था। इससे एक भवन, एमडीएम शेड व दिव्यांग टाॅयलेट आदि का निर्माण होना था। भवन बनाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दिया गया था।
विज्ञापन

विद्यालय भवन सहित ओपन जिम, शौचालय व रसोईघर आदि एक माह पहले बनकर तैयार हो गया है। इसके बावजूद अभी तक शासन की ओर से इसके शुभारंभ को कोई सही दिशानिर्देश अधिकारियों के पास नहीं आया है। बीईओ प्रवीन कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले निरीक्षण किया गया था। इसमें अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का कुछ कार्य बकाया था, उसे पूर्ण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शासन से अभी कोई गाइड लाइन नहीं आई हुई है। गाइड लाइन आते ही उसी के अनुसार विद्यालय का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed