सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anticipatory bail application of in-laws demanding dowry rejected

Auraiya News: दहेज की मांग करने वाले ससुरालीजन की अग्रिम जमानत अर्जी की निरस्त

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail application of in-laws demanding dowry rejected
विज्ञापन
औरैया। 10 लाख रुपये व स्कॉर्पियो कार की मांग करने वाले ससुरालीजन की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। मामला सहार थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने 23 अप्रैल को पति समेत छह ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें मोहम्मद आदिल, अब्दुल आबिद, आसिया बेगम, मोहम्मद यूसुफ, साबिया और फौजिया को आरोपी बनाया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियुक्तों की ओर से पेश अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र पर पैरवी नहीं की। अधिवक्ताओं की ओर से अर्जी पर बल न दिए जाने के आशय का पृष्ठांकन भी आदेश पत्र के हाशिये पर दर्ज किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान ने याचिका निरस्त करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र बल न दिए जाने के कारण निरस्त किए जाने के योग्य है। (संवाद)
Trending Videos



ईको कार की सुपुर्दगी की अर्जी खारिज

जिला एवं सत्र न्यायालय ने लवेश यादव की ओर से दायर वाहन सुपुर्दगी प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। प्रार्थी ने थाना सहायल में सीज अपनी ईको कार को छुड़ाने के लिए अदालत में गुहार लगाई थी। लवेश यादव ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर दावा किया था कि ईको कार उसकी दिवंगत पत्नी पूर्णिमा यादव के नाम पंजीकृत है। तर्क दिया कि पत्नी की मृत्यु के बाद वह कानूनी वारिस है और वाहन खुले में खड़े होने के कारण खराब हो रहा है। जिला शासकीय अधिवक्ता ने वाहन छोड़े जाने का विरोध किया। पत्रावली और तथ्यों का अवलोकन करने के बाद सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान ने पाया कि लवेश यादव स्वयं वाहन का पंजीकृत स्वामी नहीं है। प्रार्थी मुकदमे में स्वयं अभियुक्त है। अदालत ने अर्जी को बलहीन मानते हुए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed